रांझी के इलाकों में टैक्स वसूली के लिए बकायादारों पर सख्ती

जबलपुर : निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम के रांझी संभाग क्रमांक 10 द्वारा बकाया कर वसूली का विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में राजस्व टीम ने विभिन्न वार्डों में बड़ी कार्रवाई करते हुए बकायादारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।​​नगर निगम की टीम ने रविवार को रांझी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई वार्डों में सघन दौरा किया जिसमें महर्षि सुदर्शन वार्ड और चंद्रशेखर आजाद वार्ड में राशि बकाया होने के कारण जल कर न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे गए।
​गोकलपुर वार्ड में ऐसे बकायादारों के घरों पर 3 दिवस के नोटिस चस्पा किए गए हैं, जिन्होंने लंबे समय से कर का भुगतान नहीं किया है।​इस अभियान के दौरान अपर आयुक्त अरविन्द शाह, सहायक राजस्व अधिकारी मयंक चौरसिया और संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा सहित पूरी टीम मुस्तैद रही।​शहर की सड़कों, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए राजस्व का समय पर मिलना अनिवार्य है। यह कार्रवाई उन जागरूक नागरिकों के प्रति सम्मान है जो समय पर टैक्स भरते हैं, ताकि शहर की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

Next Post

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल लूट, ISBT के पास पैदल चलते समय बदमाश ने झपटा फोन

Sun Mar 22 , 2026
भोपाल: गोविंदपुरा थाना इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल लूट की वारदात पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है. गुम हुए मोबाइल की कीमत 50 हजार रूपए की बताई गई है.जानकारी के मुताबिक फरियादी सुयश कुमार पांडे […]

You May Like