गेहूं के खेत में लगी भीषण आग

सीहोर। जिले के ग्राम पाटन में एक गेहूं के खेत में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि इसकी चपेट में कई एकड़ फसल आ गई। इस भीषण आग में कई किसानों की फसल जलकर चौपट हो गई। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। यहां पर ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के बाद नगरपालिका सीहोर की फायर ब्रिगेड आग बुझाने के लिए घटना स्थल पर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में करीब 10 एकड़ रकबी की फसल जलकर खाक हो गई है।

आगजनी को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी भी है क्यो कि लंबे समय से श्यामपुर, दोराहा क्षेत्र में दमकल की मांग की जा रही है लेकिन क्षेत्र में दमकल की व्यवस्था नहीं है। आग लगने की स्थिति में सीहोर जिला मुख्यालय से दमकल यहां पहुंचती है। इसमें काफी समय लग जाता है।

Next Post

विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

Thu Mar 13 , 2025
भोपाल, 13 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में आज कार्यसूची में शामिल विषयों को पूर्ण करने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार 17 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को प्रश्नकाल के बाद कार्यसूची में शामिल विषयों पर क्रमानुसार […]

You May Like