खरगे ने रथयात्रा में भगदड़ से हुए नुकसान पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 29 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ के कारण श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

श्री खरगे ने कहा,“महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ से मैं बहुत दुखी हूँ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए। यह त्रासदी शुक्रवार को यात्रा के दौरान 500 भक्तों के घायल होने की रिपोर्ट के बाद हुई है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायल भक्तों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इस त्रासदी में जो लापरवाही और कुप्रबंधन रहा वह अक्षम्य है।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और अधिकारियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार गंभीर चूक की गहन जांच करनी चाहिए। सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्रभावी भीड़ प्रबंधन सर्वोपरि है। भीड़ से जुड़े बड़े कार्यक्रम जब पूर्व नियोजित उत्सवों के लिए निर्धारित होते हैं तो इस तरह की त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी श्रद्धालुओं के साथ एकजुटता में खड़ी है और प्रभावित परिवारों को राहत, चिकित्सा सहायता और अन्य मदद प्रदान करने के सभी प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

मोदी ने दोहराया 'वोकल फाॅर लोकल' का मंत्र

Sun Jun 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वोकल फाॅर लोकल’ का मंत्र दोहराते हुए कहा है कि इससे भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। श्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी में राष्ट्र को संबोधित करते हुए […]

You May Like

मनोरंजन