इलाज कराने गई महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़,अरेस्ट

ग्वालियर: इलाज कराने गई एक महिला से डॉक्टर ने चेकअप के बहाने छेड़छाड़ की। यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के नितिन नगर की है। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर एक झोलाछाप है।महिला शहर के सिरोल रोड के हुरावली इलाके की रहने वाली है।

वह पिछले कुछ समय से बुखार और सिरदर्द से परेशान थी। उसका इलाज थाटीपुर के नितिन नगर में डॉक्टर रमाशंकर शर्मा के क्लीनिक में चल रहा था। कुछ दिन आराम मिलने के बाद दोबारा बुखार आने पर वह अपने बहनोई के साथ क्लीनिक गई थी। डॉक्टर ने चेकअप करने बाद दवा लिख दी। महिला का बहनोई दवा लेने मेडिकल स्टोर चला गया।

महिला का आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर चेक करने के बहाने उसे अंदर बुलाया और स्टेथोस्कॉप की आड़ में उसके निजी अंगों को छूने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो डॉक्टर ने चुप रहने और यह सब चेकअप का हिस्सा होने की बात कही।

Next Post

सब्जी की दुकानों में आग से एक लाख का माल खाक

Thu May 8 , 2025
ग्वालियर: जनकगंज स्थित छत्री बाजार सब्जी मंडी में आग लग जाने से फल व सब्जी की चार दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गईं। दुकानों के अंदर जो माल रखा हुआ था, वह भी जलकर खराब हो गया। करीब एक लाख रुपए का होना बताया गया है। सूचना मिलने […]

You May Like