एयरटेल ने उद्यमों के लिए पेश किया सिक्योर वर्कफोर्स, साइबर सुरक्षा के खिलाफ एकीकृत प्रणाली

नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) निजी दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने साइबर सुरक्षा के खिलाफ उद्यमों के लिए एकीकृत प्रणाली एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स पेश करने की घोषणा की है।

कंपनी ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि साल 2025 में साइबर सुरक्षा की 20 लाख से अधिक घटनाएं दर्ज की गई थीं जो दिखाती है कि यह चुनौती कितनी बड़ी है। इस चुनौती का सामना करने के लिए एयरटेल की बिजनेस-टू-बिजनेस (बी-2-बी) इकाई एयरटेल बिजनेस ने एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स तैयार किया है। यह देश का पहला पूर्णतः प्रबंधित और एकीकृत जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर (जेडटीए) सुरक्षा प्लेटफॉर्म है। यह उद्यमों के लिए आद्यांत, नियमों के अनुरूप सुरक्षा प्रणाली उपलब्ध कराता है।

कंपनी का दावा है कि एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स उद्यमों को कम लागत में आवश्यक सुरक्षा प्रदान करेगा। साथ ही, यह संगठनों को अपने सुरक्षा उपाय खुद बनाने और चलाने के परिचालन बोझ से भी मुक्त करेगा। यह समाधान उपयोगकर्ताओं, उपकरणों, नेटवर्क, एप्लिकेशन और डाटा से जुड़े एंडपॉइंट्स को सुरक्षित करेगा।

एयरटेल बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरत सिन्हा ने कहा, “आज के उद्यमों पर लगातार बढ़ रहे, लक्षित और एआई-संचालित हमलों के बीच अपने एंड यूजर्स और डिवाइसेज की सुरक्षा करने का लगातार बढ़ता दबाव है। हमने किसी भी समय, कहीं भी उपयोगकर्ताओं, डेटा और डिवाइसेज की सुरक्षा के लिए एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स तैयार किया है। यह समाधान एंड-टू-एंड सुरक्षा प्रदान करता है, जो कनेक्टिविटी और प्रबंधित सुरक्षा को चौबीसों घंटे विशेषज्ञ निगरानी के साथ जोड़ता है। इसका एकीकृत दृष्टिकोण उद्यमों की 30 प्रतिशत कम लागत में साइबर सुरक्षा उपलब्ध कराता है।”

एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स बेहतर निगरानी, प्रतिक्रिया और संचालन के लिए ऑडिट-ग्रेड लॉग, डेटा मूवमेंट कंट्रोल और व्यवस्थित इंसिडेंट वर्कफ्लो प्रदान करेगा। इसका एकीकृत डैशबोर्ड उद्यमों को नेटवर्क, एंडपॉइंट्स, उपयोगकर्ताओं और डेटा का एक ही जगह पर सिंगल व्यू प्रदान करेगा। यह ईमेल, वेब, एप्लिकेशन और उपकरणों पर कर्मचारियों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। यह बिना अनुमति वाले क्लाउड और एआई एप्लिकेशन की भी निगरानी करने की सुविधा देता है।

एयरटेल बिजनेस ने ‘एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओई) का भी अनावरण किया है। यह एयरटेल क्लाउड पर होस्ट किया गया है जहां उद्यम इसे बड़े पैमाने पर अपनाने से पहले इस प्लेटफॉर्म का अनुभव कर सकते हैं।

 

Next Post

कलेक्टर की रात्रि चौपाल में 'ऑन द स्पॉट' एक्शन लापरवाही पर एक पटवारी सस्पेंड, दूसरे की रोकी वेतन वृद्धि

Thu May 7 , 2026
छतरपुर: कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा आयोजित ‘रात्रि चौपाल’ में प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही देखने को मिली। ग्राम अलीपुरा में आयोजित इस चौपाल के दौरान कलेक्टर ने पिछले दिनों मृत हुए व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाण पत्र और फौती नामांतरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। ग्रामीणों से सीधे संवाद के […]

You May Like

मनोरंजन