
ग्वालियर। नदी पार टाल स्थित मछली मंडी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चाकू चल गए। चाकूबाजी की घटना में एक घायल हो गया। घटना मुरार थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शेरा श्रीवास्तव, पुत्र मातादीन श्रीवास्तव निवासी नदी पार टाल का किसी बात को लेकर गोविंद बाथम निवासी चार शहर का नाका रानीपुरा तथा कल्लू निवासी तेल मिल के पास हजीरा से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इसी बीच आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और शेरा पर हमला कर दिया। बचाव के लिए शेरा ने अपना हाथ आगे बढ़ाया तो चाकू उसकी उंगलियों में लग गया खून बहने लगा। आरोपियों ने इसके बाद भी शेरा के साथ मारपीट की और मौके से भाग निकले। घायल हालत में ही शेरा पुलिस के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।
