दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को पारी और 236 रन से पीटा

बुलावायो, 08 जुलाई (वार्ता) कार्बिन बॉश (38 रन पर चार विकेट) और सेनुरन मुथुसामी (77 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को मंगलवार को दूसरे टेस्ट में पारी और 236 रन से रौंदकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली।

दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट पर 626 रन पारी घोषित के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 170 और 220 रन पर सिमट गयी। जिम्बाब्वे की तरफ से निक वेल्च ने सर्वाधिक 55 रन बनाये।

दक्षिण अफ्रीका की पारी में नाबाद 367 रन बनाने वाले वियान मुल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुल्डर को दो मैचों में 531 रन बनाने और सात विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला ।

 

Next Post

हकीम खान विजयपुर मुस्लिम समाज के सदर निर्वाचित

Tue Jul 8 , 2025
श्योपुर। समाज सेवी हकीम खान विजयपुर मुस्लिम समाज के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनका निर्वाचन मंगलवार को पंचायती चबूतरा (इमामबाड़ा) पर आयोजित हुई बैठक में सर्व सम्मति से किया गया। ताजिया के बाद आयोजित होने वाली तिया की बैठक मुस्लिम समाज के पंचायती चबूतरा पर हुई। बैठक में साल […]

You May Like