अघोषित बिजली कटौती: महापौर ने दिए मानसून पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

इंदौर। अघोषित बिजली कटौती की समस्या के स्थायी समाधान हेतु शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। रेसीडेंसी कोठी में हुई इस संयुक्त बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एमपीईबी के प्रबंध संचालक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी मानसून से पूर्व बिजली मेंटेनेंस से जुड़े सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे नागरिकों को अनावश्यक बिजली कटौती की परेशानी न हो।

महापौर ने वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों की समस्याओं का हवाला देते हुए कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति उनकी कार्यक्षमता पर असर डालती है। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि बिजली कट आवश्यक हो तो इसकी पूर्व सूचना जनता को दी जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि शहर की 20,000 स्ट्रीट लाइट्स में से अब तक 14,000 बंद की जा चुकी हैं और शेष को भी जल्द बंद किया जाएगा।

इसके अलावा महापौर ने सड़कों से बिना उपयोग के खंभे हटाने, यातायात बाधक अवरोध समाप्त करने और बड़े क्षेत्रों में कचरा गाड़ियों के चार्जिंग स्टेशन हेतु बिजली कनेक्शन शीघ्र देने के निर्देश दिए। उन्होंने एक प्रमुख सड़क को मॉडल रोड बनाने के लिए अंडरग्राउंड विद्युत लाइन योजना पर काम शुरू करने को भी कहा।

Next Post

70 हजार नगद, मोबाइल चोरी

Fri Jun 6 , 2025
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत सिलपुरी में पर्स में रखे 70 हजार नगद, मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि ब्रजेश मरावी 25 वर्ष निवासी ग्राम सिलपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भैंस पड़ा बेचने का काम करता है, उसने […]

You May Like