पोलिश एफ-16 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

वारसॉ, 29 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) पोलैंड का एक एफ-16 लड़ाकू विमान गुरुवार को राडोम अंतरराष्ट्रीय एयर शो पूर्वाभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

यह दुर्घटना कल दोपहर में हुई जिसमें लड़ाकू विमान रनवे से टकराने से पहले नीचे उतरा और उसमें विस्फोट हो गया। पोलिश सरकार के प्रवक्ता एडम स्ज़्लापका ने सोशल मीडिया पर पायलट के मौत की पुष्टि की। दुर्घटना का कारण अभी अज्ञात है।

मध्य पोलैंड के राडोम में 30-31 अगस्त को एयरशो राडोम 2025 का आयोजन होने वाला है जिसमें 20 देशों के 150 से ज़्यादा विमान हिस्सा लेंगे। यह पोलैंड में अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन है।

 

Next Post

रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों में बादल फटने से कई लोग फंसे, धामी ने किया दुख व्यक्त

Fri Aug 29 , 2025
देहरादून, 29 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि में जनपद रुद्रप्रयाग और जनपद चमोली के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने (अतिवृष्टि) की घटना हुई जिसमें कुछ परिवार फंसने की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बाबा केदार […]

You May Like