जबलपुर: गढ़ा पुलिस ने पलक झपकते ही टूव्हीलर पार करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक बालक भी शामिल है। जिनके कब्जे से चुराये हुये 6 दुपहिया वाहन कीमती 5 लाख रूपये के जप्त किए गए।टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि बिना नंबर की स्कूटी से जाते उमर खान, आशुतोष यादव एवं 16 वर्ष बालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तीनों से पूछताछ करने पर सही जवाब नहीं दिये।
सघन पूछताछ करने पर उमर एवं आशुतोष यादव ने अपने 16 वर्षिय साथी के साथ 4 एक्सिस स्कूटी एवं एक पल्सर मोटर सायकिल चुराना स्वीकार करते हुये 3 वाहन स्वयं के पास होना एवं एक वाहन की चेन टूटने के कारण मदनमहल स्टेशन के पास, एक वाहन रामायण मंदिर के पास खडा करना बताया । सभी वाहनों को जब्त किया गया। इसी प्रकार दौरान वाहन चैकिंग के आकाश पटेल निवासी सेमरखापा कोतवाली मण्डला को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर मेडिकल कालेज के पास से मोटर सायकिल चुराना स्वीकार किया आरोपी से बाइक जब्त की गई
