70 हजार नगद, मोबाइल चोरी

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत सिलपुरी में पर्स में रखे 70 हजार नगद, मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस ने बताया कि ब्रजेश मरावी 25 वर्ष निवासी ग्राम सिलपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भैंस पड़ा बेचने का काम करता है, उसने 4 पड़े मंड़ी के व्यापारी को बेचा था। जिसका पैसा पत्नी के पर्स में रख दिया था, बीती रात लगभग 12 बजे वह सो गया था, सुबह लगभग 6-30 बजे उसकी नींद खुली तो देखा कि पर्स टंगा था, पर्स को चैक करने पर उसमें रखे 70 हजार रूपये, मोबाइल मोटर सायकल की चाबी नहीं थे। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Next Post

दो पक्ष भिड़े, राड, लट्ठ चले, पांच घायल 

Fri Jun 6 , 2025
जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत नयागांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर राड और लट्ठ से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने […]

You May Like