गैस की किल्लत से पठारी के व्यवसायी बेहाल: चूल्हे और कोयले के भरोसे चल रहा काम, बढ़ रही लागत

पठारी। नगर सहित क्षेत्र में रसोई गैस की कमी के चलते स्थानीय दुकानदारों, होटल संचालकों और रेस्टोरेंट व्यवसायियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि कई होटल और मिठाई-नमकीन की दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं.

गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति नहीं होने से व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. व्यवसायियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे रोजमर्रा का कामकाज ठप पड़ गया है. होटल और रेस्टोरेंट में खाना बनाने से लेकर मिठाई और नमकीन तैयार करने तक हर काम गैस पर निर्भर रहता है.

गैस न मिलने के कारण दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. व्यापारियों ने

बताया कि काफी समय से गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे दुकान बंद करने की नौबत आ गई है. उन्होंने कहा कि मजबूरी में अब पुराने तरीकों का सहारा लेना पड़ रहा है. लकड़ी के चूल्हे और कोयले की भट्टी का उपयोग कर किसी तरह दुकान चलाई जा रही है, लेकिन इससे लागत भी बढ़ रही है और काम में कठिनाई भी हो रही है.

Next Post

जर्जर स्कूल, टपकती छतें: ब्यावरा के 393 स्कूलों को मरम्मत की दरकार, कहीं मंदिर तो कहीं दालान में लग रही क्लास

Sun Mar 29 , 2026
ब्यावरा। शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने शासन द्वारा लाखों, करोड़ो रुपये खर्च कर बच्चों को शासकीय स्कूलों में अच्छी से अच्छी पढ़ाई की सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे है वहीं जिले में ही दर्जनों की संख्या में ऐसे शासकीय शाला भवन है जो अपनी मरम्मत की बाट […]

You May Like