मोहित अग्रवाल बने शिवपुरी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

शिवपुरी:शिवपुरी जिले में मोहित अग्रवाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष होंगे। इससे पहले यह दायित्व विजय सिंह चौहान संभाल रहे थे। मोहित अग्रवाल को कांग्रेस ने साल 2020 में शहर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। तब से वे लगातार इस पद पर सक्रिय रहे। पार्टी ने उनकी कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदोन्नति दी है।

2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस को शिवपुरी सहित पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में बड़ा झटका लगा था। उस कठिन समय में मोहित अग्रवाल को शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद सौंपा गया था। तब उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 42 वर्षीय मोहित अग्रवाल शहर के गल्ला व्यवसायी और कोल्ड स्टोरेज संचालक हैं। उनका परिवार शहर के प्रतिष्ठित परिवारों में गिना जाता है। वे शुरू से ही कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं।

Next Post

पहल: युवाओं ने आवारा पशुओं को पहनाए रेडियम बेल्ट

Sun Aug 17 , 2025
छतरपुर।शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए छतरपुर के युवाओं ने सराहनीय पहल की है। स्वतंत्रता दिवस की रात 8 बजे युवाओं ने इन मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट पहनाए, ताकि अंधेरे में वाहन चालकों को पशु आसानी से दिखाई दें और […]

You May Like