व्हाट्सऐप लिंक से ऐप डाउनलोड कराकर लाखों की ऑनलाइन ठगी

इंदौर:राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में व्हाट्सऐप के जरिए लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड कराने और अधिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि 46 वर्षीय फरियादी सचिन कुमार पिता प्रकाश भंडारी निवासी 203 शिवगोरी रेसिडेंसी, गमलेवाली पुलिया के पास रहने वाले को अज्ञात मोबाइल से व्हाट्सऐप पर लिंक भेजा था.

लिंक के जरिए मोबाइल में सीबी नामक ऐप डाउनलोड कराया. इसके बाद अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर फरियादी से अलग अलग माध्यमों से 5 लाख 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए. धोखाधड़ी का अहसास होने पर फरियादी ने पुलिस को शिकायत की. मामले में राजेंद्र नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है.

Next Post

कल इंदौर मैराथन के दौरान कुछ सड़कें रहेंगी बंद, बदलेगी यातायात व्यवस्था

Sat Jan 31 , 2026
इंदौर: कल रविवार 1 फरवरी को आयोजित होने वाली इंदौर मैराथन के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली जाएगी. यह मैराथन 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी की श्रेणियों में होगी. 5 किमी की दौड़ राजवाड़ा से, जबकि 10 और 21 किमी की दौड़ नेहरू स्टेडियम […]

You May Like