कलेक्‍टर- एसपी पहुंचे गैरीसन ग्राउंड

जबलपुर। कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय ने 15 नवम्‍बर को जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर के सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में प्रस्‍तावित राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्‍तावित है, अत: कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए मंच, पंडाल, बैठक व्‍यवस्‍था, प्रदर्शनी आदि सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते पूरी करें। गैरीसन ग्राउंड से वापस आकर कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में हितग्राहियों को लाने के लिए बसों की व्‍यवस्‍था के साथ ही अन्‍य आवश्‍यक विषयों पर विस्‍तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये। इस दौरान नगर निगम कमिश्‍नर रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

Next Post

यातायात जागरूकता रथ का शुभारंभ

Fri Nov 7 , 2025
इंदौर। शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को यातायात जागरूकता रथ का शुभारंभ किया। इस रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल स्क्रीन पर सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश और वीडियो प्रदर्शित […]

You May Like