
दमोह, दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना में पदस्थ आरक्षक रिंकू और महिला आरक्षक अंकिता अभाना रविवार 17 अगस्त 2026 को बांदकपुर के पास सड़क हादसे में घायल हो गए।
हादसे के बाद दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने आरक्षक रिंकू की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। वहीं महिला आरक्षक अंकिता अभाना का उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
