यातायात जागरूकता रथ का शुभारंभ

इंदौर। शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को यातायात जागरूकता रथ का शुभारंभ किया। इस रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल स्क्रीन पर सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश और वीडियो प्रदर्शित किए जाएंगे।

इस पहल का उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रथ शहर के प्रमुख चौराहों, स्कूलों और बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक करेगा।

 

Next Post

शिकायत ही शिकायत, अधिकारी मदमस्त और जनप्रतिनिधि ‘नतमस्तक’!

Fri Nov 7 , 2025
इंदौर. देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाले इंदौर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ होने लगी है. इसका खुलासा आज समीक्षा बैठक में हुआ, जिसमें अधिकाश पार्षदों ने सफाई, बैकलेन पर कब्जा एवं गंदगी के साथ अमृत 2.0 में डाली नई लाइन से पानी नहीं आने और कम […]

You May Like

मनोरंजन