प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने पर 6 नावों के लाइसेंस निरस्त

ओंकारेश्वर, नगर परिषद ओंकारेश्वर ने नर्मदा नदी में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने पर 6 नाव चालकों के लाइसेंस निरस्त कर संचालन पर रोक लगा दी गई है।

नगर परिषद द्वारा लाउड स्पीकर के माध्यम से लगातार निर्देश दिए जा रहे थे कि प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को न उतारा जाए। निर्देशों की अवहेलना करने पर यह कार्रवाई की गई है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने से जान-माल की हानि हो सकती है।

*जिन नावों के लाइसेंस निरस्त किए गए -*

1. सुनील पिता संतोष – लाइसेंस नं. 46

2. जितेन्द्र पिता राजू – नाव नं. 189

3. मुकेश पिता विष्णु – नाव नं. 202

4. अमर पिता मंगतिया – नाव नं. 191

5. सूरज पिता मोहन – नाव नं. 269

6. कड़वा पिता मंगतिया – नाव नं. 94

नगर परिषद ने सभी नाव संचालकों को चेतावनी दी है कि यात्रियों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

भाजपा-आरएसएस की कथित मनुवादी विचारधारा के खिलाफ कनॉट प्लेस में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Wed Sep 2 , 2026
नयी दिल्ली 02 सितंबर (वार्ता) युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस की कथित मनुवादी विचारधारा के खिलाफ बुधवार को यहां कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्चे फेंके, जिन पर लिखा था “मनुवादी सोच कहां मिलेगी, बीजेपी […]

You May Like