
रीवा।संपत्तिकर बकाया वसूली को लेकर नगर निगम द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है. नगर निगम की राजस्व टीम द्वारा बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवनों पर टैक्स बकाया होने के चलते तालाबंदी की गई है.
जिन प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही हुई उनमें मकान नंबर 03/1141 इस्माइल खान रू. 3,52,722, मकान नंबर 05/171 राजेंद्र दुबे रू. 1,25,053, मकान नंबर 05/170 श्रीमती उर्मिला दुबे रू. 81,156 एवं मकान नंबर 04/719 अनुराज रियल स्टेट रू. 11,76,594 की बकाया राशि शामिल है. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकायादारों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी.
