बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

ब्यावरा। शाजापुर जिले के माल्याहेड़ी गांव के रहने वाले सुनील भील की बुधवार को सडक़ हादसे में मौत हो गई. वह अपनी पत्नी और दो बच्चों को ससुराल से लेने के लिए सुठालिया के कोटरा गांव जा रहा था. सुठालिया रोड पर बरखेड़ा के पास उसकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

उसकी पत्नी रक्षाबंधन पर अपने तीन साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी के साथ मायके गई थी.बुधवार को सुनील उन्हें लेने के लिए निकला था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्यावरा की तरफ से आ रही बाइक अचानक सडक़ पर लहराई और बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई.

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने शाजापुर में उसके परिवार को सूचना दी, जिसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया गया. थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

विधायक शैलेंद्र जैन ने कलेक्टर एवं निगमायुक्त के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा

Wed Sep 2 , 2026
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के साथ सागर नगर में चल रहे एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। बैठक में शहर के विकास से जुड़े प्रमुख प्रोजेक्ट की प्रगति, उनके क्रियान्वयन में […]

You May Like