महाराष्ट्र का बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार 

जबलपुर। तिलवारा पुलिस ने बदमाश को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि दयोदय गौशाला के पास हास्टल के गेट के पास कोई अपराध करने की फिराक में घूम रहे चैतन्य मुटकुरे पिता संजीव मुटकुरे 20 वर्ष निवासी ग्राम सिरसोली कान्हलगांव थाना आन्धलगांव जिला भण्डारा महाराष्ट्र को घेराबंदी कर पकड़ा गया‌, जिसके पिट्ठू बैग से देशी पिस्टल एवं एक कारतूस जप्त करते हुये आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Next Post

बृहस्पतिकुंड मे पिकनिक मनाने आये तीन युवक बहे

Sun Jun 29 , 2025
(सुरेश पाण्‍डेय)पन्ना।आज ऐतिहासिक बृहस्पति कुंड मे पिकनिक मनाना युवकों को महंगा पड़ा जिसमें आज पन्ना जिले का एक युवक और दो सतना जिले के युवक पानी मे बह गये। हासिल जानकारी के अनुसार पन्ना में हुई झमाझम बारिश से जिले के नदी नाले उफान पर है जिसमे सबसे ज्यादा ऐतिहासिक […]

You May Like