रुपये में गिरावट जारी, 13.25 पैसे टूटा

मुंबई, 26 अगस्त (वार्ता) शेयर बाजारों में बिकवाली और निजी तथा सार्वजनिक बैंकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से मंगलवार को रुपया 13.25 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.6950 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबार दिवस पर रुपया 3.75 पैसे कमजोर होकर 87.5625 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

शेयर बाजार की तरह भारतीय मुद्रा भी आज शुरू से ही दबाव में रही। यह 17.75 पैसे टूटकर 87.74 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। कारोबार के दौरान एक समय यह 87.8050 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हुई थी। बाद में दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के नरम पड़ने से रुपये को कुछ समर्थन मिला और यह 87.63 रुपये प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद 87.69.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजारों में आज प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गये। मझौली और छोटी कंपनियों में और ज्यादा गिरावट रही। इससे रुपया कमजोर हुआ।

 

Next Post

एसबीआई ने फ्लिपकार्ट के साथ पेश किया को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड

Tue Aug 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) एसबीआई कार्ड और घरेलू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को संयुक्त रूप से ‘फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड’ पेश किया। ग्राहक फ्लिपकार्ट ऐप और एसबीआई कार्ड स्प्रिंट के माध्यम से एसबीआई कार्ड की वेबसाइट पर जाकर, क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ग्राहकों को […]

You May Like