यातायात प्रभारी को हटाने की मांग के साथ कचनी में 10 घंटे चक्का जाम

सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न के नजदीक कचनी में कथुरा निवासी विनय पांडे की हुई दर्दनाक सड़क हादसे मौत के बाद रात करीब 2:00 बजे तक मुख्य मार्ग बरगवां बैढ़न में चक्का जाम चलता रहा । करीब 10 घंटे तक चल चक्र जाम से आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं पुलिस को भी काफी परिश्रम एवं कड़ी मशक्कत करनी पड़ी आज गुरुवार को जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम कक्ष में विनय के शव का पीएम कराया गया ।

इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे सहित अन्य लोग भारी संख्या मौजूद थे । इधर सड़क हादसे में विनय की हुई मौत पर यातायात प्रभारी को निलंबित किए जाने का मामला तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि सड़क पर यदि पिकअप वाहन खडा़ हो तो बिना की मोटरसाइकिल ट्रक से ना टकराती यातायात की लापरवाही का खामियाजा विनय के परिवारों को भुगतना पड़ रहा है और एक घर का चिराग भी बुझ गया । विनय पांडे घर का इकलौता बेटा था।

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़: NIA की देश भर में 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में बड़ी छापेमारी

Thu Jun 26 , 2025
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सुबह-सुबह कई राज्यों में दी दबिश; आतंकवाद, गैंगस्टरों और नार्को-टेरर फंडिंग से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण सुराग और गिरफ्तारियों की उम्मीद। नई दिल्ली, 26 जून (नवभारत): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह देश भर में 18 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की है। […]

You May Like