कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं 

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार जनसुनवाई में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 129 आवेदन दिये। जिसमें 87 नये आवेदन हैं तथा 42 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर पात्रता पर्ची, बीपीएल कार्ड बनवाने, अवैध कब्‍जा, नाली सफाई, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, लड़ाई-झगड़ा, मजदूरी भुगतान, परिवार सहायता, इलाज के लिए आर्थिक सहायता आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड, एसडीएम सहित अन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

छात्र नेता ने किया सरेंडर

Tue Dec 9 , 2025
जबलपुर। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय परिसर में 9 सितंबर को एबीवीपी-एमपीएसयू कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। मामले में ओमती पुलिस ने हत्या के प्रयास, बलवा समेत अन्य धाराओं के तहत काउंटर केस दर्ज किया था। आज मप्र छात्र संघ के जिला उपाध्यक्ष आकाश खरे ने जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण किया […]

You May Like