सीहोर। जिला न्यायालय परिसर सहित आष्टा, भैरूंदा, बुधनी और इछावर के तहसील न्यायालयों में 9 मई को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी. इस संबंध में न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह द्वारा बताया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित आपराधिक शमनीय प्रकरण, धारा 138 पराक्राम्य लिखित अधिनियम, क्लेम प्रकरण, विद्युत अधिनियम, वैवाहिक विवाद सम्बंधी व अन्य सिविल प्रकरण सहित 1900 राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गये हैं. विद्युत अधिनियम, बैंक रिकवरी, जलकर एवं बीएसएनएल विभाग से संबंधित लगभग 10 हजार प्री लिटिगेशन प्रकरण नेशनल लोक अदालत के समक्ष रखे गए है. नेशनल लोक अदालत में अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु सीहोर में 11, आष्टा में 06, भैरूंदा में 03. बुधनी में 03 एवं उपभोक्ता फोरम में 01, इस प्रकार कुल 24 खण्डपीठों का गठन किया गया है.
