शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार व मानवीय गुणों का होना आवश्यक: उप मुख्यमंत्री

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार व मानवीय गुणों का होना आवश्यक है. जिस प्रकार सुंदर फूल में खुशबू न हो और शिक्षित व्यक्ति में संस्कार न हो तो वह देश व समाज के किस काम का.

उप मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल रीवा में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल खेल प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ किया. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में कश्मीर से लेकर केरल तक के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. आप सब पूरे प्रयास से जीतने की कोशिश करें और आगे बढ़ें. यदि नहीं जीत पाते हैं तो जीतने की ललक मन में रहे. उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल रीवा देश के प्रमुख सैनिक स्कूलों में है. इस स्कूल का मस्तक गर्व से और ऊंचा हो जाता है क्योंकि देश के थल सेनाध्यक्ष व नौ सेनाध्यक्ष इसी स्कूल के विद्यार्थी हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने जो शौर्य दिखाया है उसमें इन दोनों सेनाध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उप मुख्यमंत्री ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा सैनिक स्कूल प्रबंधन से अपेक्षा की कि सभी को व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण अवश्यक कराएं. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में थल सेनाध्यक्ष व नौ सेनाध्यक्ष रीवा आएंगे जो हम सबके लिए गर्व की बात होगी. इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल में वीर शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में अपना बलिदान देने वाले अमर शहीद हमें अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देते रहेंगे. सैनिक स्कूल रीवा के तत्वावधान में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बास्केट बाल, वॉलीबाल तथा एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, प्राचार्य कर्नल अविनाश रावल सहित प्रतिभागी छात्र-छात्राएं एवं आफिशियल्स उपस्थित रहे.

Next Post

अंनियत्रित होकर पलटे ट्रेक्टर ट्राली, दो की मौत हादसे में दो दर्जन से ज्यादा घायल

Sat Oct 25 , 2025
अशोकनगर। मुंगावली थाना अंतर्गत ग्राम मदऊखेड़ी में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक ट्रेक्टर- ट्राली अंनियत्रित होकर पलट गये, जिसके कारण ट्रेक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग घायल हो गए। जब ट्रेक्टर-ट्राली पलटे उस समय उसमें दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते की मौके पर […]

You May Like