
अशोकनगर। मुंगावली थाना अंतर्गत ग्राम मदऊखेड़ी में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक ट्रेक्टर- ट्राली अंनियत्रित होकर पलट गये, जिसके कारण ट्रेक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग घायल हो गए। जब ट्रेक्टर-ट्राली पलटे उस समय उसमें दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते की मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां एक 10 वर्षीय बालक सहित एक महिला ने दमतोड़ दिया, तो वहीं दो गंभीर घायलों को उचित उपचार हेतु रैफर किया गया है, वहीं अन्य घायलों को उपचार सिविल अस्पताल मुंगावली में जारी है। दरअसल ग्राम उमारिया जिला ललितपुर से श्रद्धालु ट्रेक्टर ट्राली से मां जानकी के धाम करीला पहुंचे थे, जहां अपनी मन्नत पूर्ण होने के बाद राई आदि कराने के बाद श्रद्धालु शनिवार शाम अपने घर लौट रहे थे, इसी बीच ग्राम मदऊखेड़ी की पुलिया पर ट्रेक्टर-ट्राली अंनियत्रित हो गए और पलटी खा गए। वाहन पलटने के बाद चीख पुकार मच गई, वहीं रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायलों की मद्द करते हुए उन्हें वहा से उठाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीएम ने घायलों को तुरंत उपचार हेतु सिविल अस्पताल मुंगावली भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत गोमती पत्नि कल्लू कुशवाह उम्र 50 वर्ष, अमर दीप पुत्र नारायण सिंह उम्र 10 को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं गंभीर घायल ममतेश और लक्ष्मी को उचित उपचार के लिए रैफर किया गया है।
हादसे में ये हुए घायल:
जिस समय श्रद्धालुओं से भरे ट्रेक्टर-ट्राली पलटे उस समय उसमें 28 लोग सवार थे, जिनमें मिनीराजा पुत्र इंद्र पाल सिंह, केशरबाई पत्नि उज्जवल सिंह, राखी पुत्री लल्लू अहिरवार, संस्कृति पुत्री राजकुमार कुशवाह, अर्चना पुत्री अरविन्द कुशवाह, श्रष्टी पुत्री लालाराम कुशवाह, सिघार पत्नि गोरेलाल अहिरवार, बेबीराज पत्नि हरपाल सिंह, मिस्त्री राजा पुत्र भूपेंद्र सिंह परमार, रूची राजा पत्नि भूपेंद्र सिंह, भूरी राजा पुत्री भूपेंद्र सिंह, राजवीर पुत्र भूपेंद्र राजा, गेंदाबाई पत्नि सूर्यकांत कुशवाह, प्रदीप पुत्र सूर्यभान कुशवाह, भानकुंवर पत्नि घनश्याम कुशवाह, मिथलेश पत्नि उपेंद्र राजा, लक्ष्मी पत्नि सुखनदन सिंह, चंद्रभान पुत्र श्मामलाल, कलादेवी पत्नि नारायण सिंह घायल हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।
घटना स्थल पहुंचे अधिकारी:
श्रद्धालुओं से भरे ट्रेक्टर ट्राली पलटने की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीएम इसरार खान, थाना प्रभारी जोगिन्दर सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी घटना स्थल और अस्पताल पहुंचे और तुरंत सहायता उपलब्ध कराते हुए घायलों को उपचार प्रारंभ कराया गया।
