
सरदारपुर । फरियादी पुष्कर पिता गेणालाल धनगाया जाति लोधा उम्र 44 साल निवासी ग्राम बान्देडी का ग्राम बान्देडी में अपने खेत पर रात्री 11.00 बजे अपने स्वराज 855 लाल रंग का ट्रेक्टर नम्बर रूक्क 1र्1 ं॥ 3247 से खेत पर हकाई जुताई कर रहा था, तभी अचानक अज्ञात 4 व्यक्ति आये व पुष्कर को बंधक बनाकर मारपीट कर ट्रैक्टर व पुष्कर का मोबाईल फोन लूटकर ले गये ।
फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना अमझेरा पर अपराध क्रमांक 323/2026 धारा 309(4) बी.एन.एस का दर्ज किया गया जाकर विवेचना मे लिया जाकर प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार के आदेश से एक एस.आई.टी टीम गठित कि गई थी जिसने लगन व मेहनत से गोपनीय सूचना तंत्र सक्रिय करते हुये अज्ञात आरोपी एंव चोरी गये ट्रैक्टर की पुलिस व्दारा लगातार सक्रियता एंव घेराबन्दी से घबराकर उक्त ट्रैक्टर को अज्ञात आरोपी आज दिनांक 02.10.2026 को रात्री मे हातोद मिण्डा में छोडकर फरार हो गये पुलिस व्दारा उक्त स्वराज 855 लाल रंग का ट्रेक्टर नम्बर रूक्क 1र्1 ं॥ 3247 को जप्त कर फरार आरोपीयो की पताराशि की जा रही है ।
जिला पुलिस अधीक्षक जिला सचिन शर्मा के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर , विजय डावर एंव एस.डी.ओ.पी. विश्वदीपसिह परिहार के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व तथा उनकी टीम उनि प्रमोद चौहान , उनि जितेन्द्र नरवरिया, उनि दिलिप खाण्डे , सउनि मुकेश कुमार अंलसे , सउनि दिवाकरसिह बैंस प्र.आऱ. 489 दिनेश भाभर, प्र.आर. 297 कमल डामोर आर 926 लालसिह भाभर, आर 994 निरज कुमार जाट, आर 316 रमेशचन्द्र नायक, आर 619 राहुल चौहान की लुटा गया ट्रैक्टर जप्त करने में सराहनीय भुमिका रही है ।
