10 को नेशनल लोक अदालत, तैयारियों को लेकर चर्चा

सिंगरौली: 10 मई को आयोजित होने वाली इस वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित हुई।नेशनल लोक अदालत का आयोजन सिविल न्यायालय बैढ़न, देवसर एवं सरई में किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक आपराधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों, सिविल प्रकरण, चेक बाउंस प्रकरण, विद्युत अधिनियम के प्रकरण, कुटुम्ब न्यायालय के प्रकरण सहित अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण के लिए बैढ़न, देवसर एंव सरई के न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।

डीजे की अध्यक्षता में बीमा कंपनी के अधिवक्तागण तथा क्लेम प्रकरणों के अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के राजीनामा से निराकरण करने के लिए सर्वसंबंधितों को निर्देशित किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश हितेन्द्र सिंह सिसोदिया ने 10 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराने तथा नगरीय निकाय एवं विद्युत अधिनियम के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में शासन द्वारा दी जा रही छूट का फायदा उठाकर प्रकरणों का निराकरण कराने के लिए जनसामान्य से अपील की है।

Next Post

आईपीएल में वैभव के इतिहास रचने पर समस्तीपुर में जश्न का महौल

Tue Apr 29 , 2025
समस्तीपुर,29 अप्रैल (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में वैभव सूर्यवंशी के इतिहास रचने पर जश्न का माहौल है। आईपीएल 2025 में कल रात खेले गए मैच में बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी द्वारा सिर्फ 35 गेंदों में सबसे तेज़ शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाने […]

You May Like