धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे फैंस चिंतित हो उठे। हालांकि, अस्पताल सूत्रों ने बताया कि यह केवल रूटीन हेल्थ चेकअप है।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय एक्टर की तबीयत को लेकर फैंस चिंतित हो उठे, लेकिन अस्पताल सूत्रों ने राहत भरी खबर दी है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को किसी गंभीर बीमारी के चलते नहीं बल्कि रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की सेहत बिल्कुल स्थिर है और उनकी सभी रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। अगले कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
जैसे ही एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैली, सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने चिंता जताई और ‘गेट वेल सून धर्मेंद्र’ जैसे संदेश ट्रेंड करने लगे। कई सेलेब्स ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हालांकि, डॉक्टर्स और परिवार के बयान ने फैंस को राहत पहुंचाई है। उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र पूरी तरह एक्टिव हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी दिखेंगे।
