लगातार बारिश से टूटा गरीब का आशियाना, बेसहारा हुआ परिवार

रायगढ़, 23 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बेलादुला गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना छीन लिया। गांव की ननकी बाई यादव का मकान बारिश के कारण ढेर हो गया। परिवार के सदस्य हादसे के समय घर पर ही मौजूद थे लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

ननकी बाई ने कहा कि पुराने मकान की दीवार अचानक गिरने से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है। अब परिवार को एक ही कमरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके ससुर के तीन भाइयों के बीच जमीन का कानूनी बंटवारा आज तक नहीं हुआ है जिसकी वजह से वे प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

ननकी बाई के अनुसार, उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई ठोस सहायता अब तक नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उनके पास नया मकान बनाने के लिए न तो आर्थिक संसाधन हैं और न ही कोई वैकल्पिक ठिकाना। बारिश के मौसम में टूटी-फूटी दीवारों वाले मकान में रहना उनके परिवार के लिए जान जोखिम में डालने जैसा है।

पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से त्वरित राहत और स्थायी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।

 

Next Post

पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथी रेजुवेनेशन कैम्प: हांथियों को मेवा एवं फलों का कराया भोजन

Sat Aug 23 , 2025
पन्ना: दिनांक 18 अगस्त को पन्ना टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र हिनौता अन्तर्गत हाथी रेजुवेनेशन कैम्प का शुभारंभ किया गया जिसका समापन कार्यक्रम आज किया गया। रेजुवेनेशन कैम्प के दौरान पार्क के समस्त 19 हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के चिकित्सक दल द्वारा किया जाकर आवश्यक […]

You May Like