हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके

शिमला (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

आज सुबह 10.44 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गयी। भूकंप के झटके चंजू काली माता मंदिर के 28 किलोमीटर के दायरे में दर्ज किये गये।

अधिकारियों के अनुसार भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

चंबा की उप-मंडल अधिकारी प्रियांशी खाती ने पुष्टि की कि भूकंप के कारण कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं, क्षेत्र में सामान्य स्थिति बनी हुई है।

Next Post

मिजोरम में अप्रैल तक डेंगू के 136 मामले दर्ज

Tue May 20 , 2025
आइजोल (वार्ता) मिजोरम में इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच डेंगू के 136 पुष्ट मामले दर्ज किए गए हैं, हालांकि इस अवधि के दौरान कोई मौत नहीं हुई है। राज्य के राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा […]

You May Like