गौहरगंज दुष्कर्म मामले में आरोपी सलमान पर होगी सख्त कार्रवाई: एसपी आशुतोष गुप्ता

रायसेन: जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता दुष्कर्मी की गिरफ्तारी के बाद साफ कर दिया है कि गौहरगंज दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस अत्यंत कठोर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है, और इसके लिए आरोपी सलमान के विरुद्ध हर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

एसपी गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है और पुलिस द्वारा पूरे मामले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी की हरकतें कानून से बच नहीं सकेंगी और न्याय की प्रक्रिया में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में कानून व्यवस्था को मजबूत रखना और पीड़ितों को भरोसा दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की विवेचना तेज गति से की जा रही है और जल्द ही आरोप-पत्र अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

Next Post

सेन्यार कमजोर, नए चक्रवात का जोर: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से IMD की तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

Fri Nov 28 , 2025
नई दिल्ली, 28 नवंबर, 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मलक्का के पास सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ कमजोर हो गया है, लेकिन बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंका के तट के पास एक डीप डिप्रेशन तेजी से मजबूत हो रहा है। […]

You May Like

Play sound