रिफाइनरी में आग हीट एक्सचेंजर सर्किट के एक वाल्व एवं फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के कारण लगी

जयपुर, (वार्ता) हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कोरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने बताया है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हीट एक्सचेंजर सर्किट के एक वाल्व एवं फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के कारण रिफाइनरी में आग लगी।

एचपीसीएल ने सोमवार रात सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि आज लगभग दोपहर 1:55 बजे बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) सेक्शन में आग लग गई। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हीट एक्सचेंजर सर्किट के एक वाल्व एवं फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के कारण यह आग लगी।

एचआरआरएल की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आग पर तुरंत काबू पा लिया और इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है और नहीं ही किसी को चोट पहुंची हैं।

आग केवल हीट एक्सचेंजर स्टैक तक सीमित रही। क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट, वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (वीडीयू) तथा सीडीयू सेक्शन की अन्य सभी इकाइयों को तुरंत अलग कर दिया गया। सभी संरचनाएं सुरक्षित हैं और अप्रभावित हैं। रिफाइनरी के किसी अन्य हिस्से पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इस आग के कारण और यूनिट पर इसके प्रभाव का आकलन आंतरिक और बाहरी विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है। हम राजस्थान सरकार का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं।

 

 

Next Post

गेहूं खरीदी : समितियों और गोदामों पर कड़ी नजर रखें: कलेक्टर

Tue Apr 21 , 2026
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने खरीदी केंद्रों से संबंधित जिले की ऐसी सभी समितियों और गोदामों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं, जहाँ पूर्व वर्षों में उपार्जित गेहूँ की कुछ मात्रा को अमानक या वजन में कम पाये जाने पर उसे भारतीय खाद्य निगम द्वारा अस्वीकृत […]

You May Like

मनोरंजन