गेहूं खरीदी : समितियों और गोदामों पर कड़ी नजर रखें: कलेक्टर

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने खरीदी केंद्रों से संबंधित जिले की ऐसी सभी समितियों और गोदामों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं, जहाँ पूर्व वर्षों में उपार्जित गेहूँ की कुछ मात्रा को अमानक या वजन में कम पाये जाने पर उसे भारतीय खाद्य निगम द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया था। कलेक्टर ने निर्देश के साथ नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा चिन्हित की गई इन समितियों और गोदामों की सूची भी अधिकारियों को भेजी है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि उपार्जन का काम देने के पहले ऐसी सभी समितियों और गोदामों की पर्याप्त जाँच की कर ली जाये। यदि इन समितियों को कार्य दिया जाता है तो इन पर कड़ी नजर रखी जाये तथा हर हाल में उपार्जित स्कंध की मानक गुणवत्ता सुनिश्चचित की जाये।विदित हो कि नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक ने हाल ही में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को पत्र भेजकर पिछले तीन वर्षों में जबलपुर जिले की कुछ समितियों द्वारा अमानक गुणवत्ता का गेहूं, उपार्जित करने की जानकारी दी है।

प्रबंध संचालक ने कहा है कि ऐसी समितियों और गोदामों में उपार्जित गेहूँ को खाद्य निगम द्वारा अस्वीकृत कर दिये जाने से शासन को क्षति पहुंचती है। प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम ने इन समितियों और गोदामों को इस वर्ष उपार्जन काम देने के पहले उनकी सघन जाँच करने तथा यदि इन्हें काम दिया जाता है तो एफएक्यू मापदंड के अनुसार ही गेहूँ की उपार्जन सुनिश्चित करने कहा है।

Next Post

धर्मशाला के नगरोटा बगवां सब्जी मंडी में चरस बरामदगी; आरोपी गिरफ्तार

Tue Apr 21 , 2026
धर्मशाला, (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के नागरोटा बागवान में पुलिस ने स्थानीय सब्जी मंडी में एक व्यक्ति से 201 ग्राम चरस जब्त किया। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को अधिकारियों ने दी। कांगड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने कहा कि आरोपी विनोद कुमार, जो उत्तर प्रदेश के […]

You May Like