
भोपाल। पर्यावरण बचाओ, पेड़ बचाओ अभियान के तहत मध्यप्रदेश एनएसयूआई द्वारा रविवार को भोपाल में एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च मिनाल गेट नंबर–4 अयोध्या बायपास रोड से शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों छात्र, युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च का नेतृत्व पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी और एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने किया।
पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अरावली पर्वतमाला सहित प्रदेश के कई इलाकों में हो रही अंधाधुंध पेड़ कटाई भविष्य के लिए खतरा है और कांग्रेस-एनएसयूआई इसके खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।
प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि कॉरपोरेट हितों के लिए प्रकृति की बलि नहीं दी जाएगी।
प्रदेश प्रभारी रवि दांगी ने इसे बड़े आंदोलन की शुरुआत बताया। मार्च में पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए गए और जन-जागरूकता की अपील की
