जाते-जाते कंपकपा रहा वर्ष 2025 रविवार को न्यूनतम तापमान पहुंचा 3.5 पर

ब्यावरा।रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरते हुए 3.5 डिग्री पर जा पहुंचा जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा. वर्ष 2025 जाते-जाते बुरी तरह कंपकपा रहा है.

 

विदित है कि 26 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पर रहा था जो 27 दिसम्बर को गिरते हुए 3.8 डिग्री तथा रविवार को इसमें और भी गिरावट हुई और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पर जा पहुंचा जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा. कड़ाके की ठंड के साथ ठंडी हवाओं ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है.

 

ठंड का जबर्दश्त प्रकोप

 

रविवार को सुबह से ही ठंड का जबर्दश्त प्रकोप रहा. दिन भर मौसम में ठंडक बनी रही. शाम होते ही ठंड का जोर अधिक बढ़ गया. हांलाकि राहत की बात यह रही कि रविवार होने से स्कूल एवं शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहा. किंतु सुबह-सुबह अपने कामकाज पर जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और अधिक बढने के संकेत दिए है. ठंड में तेजी के कारण लोगों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, कामकाज, नौकरी पर जाने वालों स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुजुर्ग, बीमार तथा छोटे-छोटे बच्चो को कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

 

औंस की बूंदो ने ढंके खेत

 

तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड फसलो के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है किंतु तापमान में अत्यधिक गिरावट के कारण कई जगह पर खेतों में औंस की बूंदे जम गई. फसल एवं सिंचाई के पाईप तथा खेत को औंस की बूंदो ने ढंक दिया. राजगढ़ रोड स्थित ग्राम पीपलबे व अन्य स्थानों पर सुबह-सुबह खेतो में औंस बिछी नजर आयी.

Next Post

प्रभास ने संजय दत्त की तारीफ की

Sun Dec 28 , 2025
मुंबई, 28 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार प्रभास ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की तारीफ की है। हैदराबाद में हुए द राजा साब के ग्रैंड प्री-रीलिज इवेंट ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। भारत की सबसे बड़ी हॉरर-फैंटेसी फिल्म के इस धमाकेदार इवेंट में रेबेल स्टार […]

You May Like