सागर: ईंधन “स्पीड” को लेकर आमजन मे जागरूकता लाने के उद्देश्य से बाईक रैली निकाली गई। जो पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल है, जिसमें कम कार्बन उत्सर्जन होता है और हमारे वाहन के रखरखाव की लागत को कम करता है। बाईक रैली सिविल लाइन स्थित एसटी कोमलचंद पेट्रोल पंप से शुरू हुई और पेट्रोल पंप मकरोनिया तक गई, जहाँ राइडर्स का स्वागत किया भगवानगंज स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप पर राइडर्स का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विचार संस्था द्वारा राइडर्स को गाय के गोबर से बने दिये’ भेंट किए गए और वहाँ उपस्थित सभी लोगों द्वारा “स्वदेशी अपनाओ” की शपथ दिलाई गई। डिंपल पेट्रोल पंप तिलकगंज” पर राइडर का सम्मान किया गया। राइड एसटी कोमलचंद सिविल लाइन पेट्रोल पंप” पर समाप्त हुई।
