आत्मरक्षा के लिए खरीदी 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक, छीन ले गए बदमाश, 13 दिन पहले खरीदी थी

ग्वालियर। जिले में लाइसेंसी बंदूक कंधे पर रख जा रहे एक युवक से नकाबपोश बदमाश छीनकर फरार हो गए. बदमाशों ने पहले युवक को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और फिर उसकी बंदूक छीनकर छू मंतर हो गए. मामले की सूचना के बाद पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने महज 13 दिन पहले ही डबरा के नीखरा गन हाउस से बंदूक खरीदी थी. दिलचस्प यह है कि आत्मरक्षा के लिए खरीदी 315 बोर की बंदूक हाथ में होने के बावजूद युवक लूट का शिकार हो गया.

मामला डबरा देहात थाना क्षेत्र का है, जहां रजियार गांव के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने कंधे पर लेकर चल रहे एक 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक लूट ली. युवक ने बदमाशों से भिड़ने की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. चीनौर रोड से रजियार गांव के पास 3 बदमाशों ने रोककर छीनी बंदूक

पीड़ित कोक सिंह पुत्र विश्व राम सिंह रावत निवासी ग्राम कोसा ने थाने में लूट का केस दर्ज कराया. पुलिस के अनुसार पीड़ित डबरा में किसी काम से आया था और अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ गांव लौट रहा था, तभी चीनौर रोड से रजियार गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर उसकी बंदूक छीन ली.

Next Post

भारी बारिश के चलते आज खोले जाएंगे कोतवाल बांध के गेट

Wed Oct 29 , 2025
भिंड/मुरैना। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने सौ साल पुराने कोतवाल बांध के गेट खोलने का फैसला लिया है। जल संग्रहण क्षेत्र में पानी की आवक के कारण एवं पगारा बांध के द्वार खुल जाने के कारण बढ़ते हुए जलस्तर को स्थिर रखने आज 29 अक्टूबर को कभी भी जल […]

You May Like