घर से चोरी करती पकड़ाई 4 महिलाएं

शाजापुर। जिले के ग्राम कुड़ाना में शुक्रवार को एक घर में चोरी करते हुए चार महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, ग्रामीणों ने उनके पास से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की, इस पूरी घटना का एक वीडियो शनिवार को सामने आया है, जिसमें ग्रामीण महिलाओं से पूछताछ करते हुए चोरी का सामान बरामद किया. चोरों ने घर से लगभग एक किलोग्राम चांदी और 5 हजार रुपए नकद चुराए थे. ग्रामीणों ने महिलाओं को पकडऩे के बाद उनसे चोरी का सामान वापस ले लिया. वीडियो में यह पूरी घटना कैद हुई है. हालांकि मामले में फरियादी की ओर से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. ग्रामीणों ने महिलाओं को माफी मांगे जाने के बाद छोड़ दिया था. वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच की बात कह रही है. गुलाना चौकी प्रभारी घनश्याम दास बैरागी ने बताया कि वीडियो के जरिए चोरी की घटना की जानकारी मिली है. पुलिस फरियादी की तलाश कर चोरी करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

दिन का तापमान पहुंचा 27 डिग्री के पार, रात का 10 पर स्थिर

Sat Feb 14 , 2026
रीवा। माह के दूसरे सप्ताह से गर्मी का अहसास शुरू हो चुका है. दिन में तेज धूप के साथ रात में भी ठंड का असर कम हुआ है. पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के बीच बना हुआ है. जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री पहुंच चुका […]

You May Like