दिन का तापमान पहुंचा 27 डिग्री के पार, रात का 10 पर स्थिर

रीवा। माह के दूसरे सप्ताह से गर्मी का अहसास शुरू हो चुका है. दिन में तेज धूप के साथ रात में भी ठंड का असर कम हुआ है. पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के बीच बना हुआ है.

जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री पहुंच चुका है. आसमान में हल्के बादल लगे हुए है और बादलो के हटने के बाद ठंड बढऩे की उम्मीद है. हालाकि महाशिवरात्रि के बाद से ठंड का असर कम जाता है. मौसम विभाग की माने तो रात की ठंड इस माह बनी रहेगी, वैसे भी होली से ठंड की विदाई हो जाती है. इस बार नवम्बर से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई थी और तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया था. जिस तरह इस समय मौसम है वह फसलो के लिये ठीक है. हालाकि गेंहू की जो बोनी देर से हुई थी वह प्रभावित हो सकती है. दिन का तापमान अभी 28 तक पहुंचा है उम्मीद है कि उत्तर भारत में बर्फबारी होने से ठंड हवाएं शुरू होगी और दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आ सकती है. धीरे-धीरे दिन की ठंड कम होती चली जा रही है और रात में भी अब उतनी ठंड नही है जबकि सुबह ठंड रहती है. पिछले तीन दिन से जिस तरह तापमान बढ़ा है उससे गर्मी का अहसास होने लगा है. लोग एसी का उपयोग अभी से दिन में करने लगे है. बादलो के हटने के बाद तापमान गिर सकता है. शनिवार को दिन भर तेज धूप बनी रही, शाम के बाद हल्की ठंड बढ़ गई.

Next Post

बोलेरो वाहन से 10 पेटी देशी-विदेशी शराब जप्त

Sat Feb 14 , 2026
सिंगरौली। बरका तिराहा पर बीती रात एक बोलेरो वाहन को ग्रामीणों ने शक के आधार पर घेराबंदी करते हुये जांच परख किया, जहां भारी मात्रा में देशी-विदेशी अवैध शराब दिखी। बरका पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना दिया। जहां पुलिस ने बोलेरों वाहन से 10 पेटी देशी-विदेशी कीमत करीब 45 हजार […]

You May Like