पुरानी रंजिश में शराब दुकान कर्मचारी को कट्टा दिखाकर धमकाया, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

कटनी: कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन चौराहे स्थित शराब दुकान पर शनिवार देर रात कुछ नकाबपोश युवकों द्वारा देशी कट्टा लहराकर कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 11:20 से 11:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, शराब दुकान कर्मचारी महेंद्र सिंह और गोलू नामक युवक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

आरोप है कि इसी विवाद के चलते युवक अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और कर्मचारी को धमकाया।घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों और मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल फोन में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कर्मचारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

मुंजारे के समर्थन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी , स्थानीय महापुरुषों की उपेक्षा पर सवाल उठाना अपराध नहीं

Sun Jun 21 , 2026
बालाघाट: पूर्व सांसद 3 बार के विधायक कंकर मुंजारे द्वारा गर्रा ओवरब्रिज के नामकरण को लेकर उठाए गए प्रश्नों पर उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पार्टी का कहना है कि मुंजारे ने किसी समाज या महापुरुष का अपमान नहीं किया, बल्कि यह तर्क […]

You May Like