भारत सांस्कृतिक यात्रा में झलकी लोक और शास्त्रीय कलाओं की अनुपम छटा

सतना: एकेएस विश्वविद्यालय प्रांगण में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘भारत सांस्कृतिक यात्रा’ कार्यक्रम में भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत का सजीव प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति बी.पी. सोनी ने की एवं महापौर योगेश ताम्रकार मुख्य अतिथि रहे।

राजस्थान के कालबेलिया नृत्य से लेकर मथुरा के मयूर नृत्य, हरियाणा की फाग-घूमर, वाराणसी का भरतनाट्यम और कथक तक, विभिन्न प्रांतों की कला-शैलियों ने मंच को जीवंत कर दिया। बघेली लोकगायन ने बुंदेली संस्कृति की सुगंध बिखेरी। महापौर ताम्रकार ने लोककलाओं को भारत की आत्मा बताते हुए इनके संरक्षण का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन शरद मिश्रा और संयोजन डॉ. दीपक मिश्रा ने किया। समापन पर कलाकारों को सम्मानित कर भारतीय संस्कृति के संवाहकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कला प्रेमियों और विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

Next Post

विकास के साथ स्वच्छता पर ध्यान देना जरूरी

Sat Jul 19 , 2025
सीहोर. वार्ड क्रमांक 32 में आयोजित आठ लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया.विकास के साथ-साथ नगर में स्वच्छता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए भी […]

You May Like