जबलपुर: शहर में चोर गैंग हर दिन वारदातों का अंजाम दे रही हैं। अब संजीवनी नगर और पनागर में दो घरों से चोर जेवर नगदी समेत लाखों का माल ले गए।
संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि शुभम माझी 32 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह होटल स्वान एलीजे में इवेंट मैनेजर का काम करता है, उसकी छोटी बुआ सीमा केवट का मकान नव निवेश कालोनी गंगानगर में है जो भोपाल में एरीर्केशन विभाग में नौकरी करती हैं एवं भोपाल में रहती हैं।
किचन की ग्रिल काटकर घुसे चोर आलमारी में रखे गिफ्ट के कपड़े एवं आईटम, और चांदी के जेवर पायल बिछिया, लगभग 5 हजार रूपये, चांदी की गणेश जी मूर्ति चोरी कर ले गए है।इसी प्रकार पनागर थाने में शिवम कुमार व्यास 32 वर्ष निवासी परियट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्ट एवं कन्सट्रक्सन का काम करता है। चंचल सिंह उर्फ भानू उसके घर पर इनवर्टर लगाकर दोपहर लगभग 1 बजे चला गया था, जिसके जाने के बाद देखा तो बेडरूम में रखी डेसिंग टेबल के अंदर रखी सोने की चैन वजनी 20 ग्राम एवं अंगूठी वजनी 14 ग्राम देखी जो गायब थीं,अंगूठी व चैन को चंचल उर्फ भानू चुरा ले गया है
