निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 22.50 लाख की ठगी

इंदौर: महू में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. निवेश ब्रोकर बनकर एक अज्ञात व्यक्ति ने कारोबारी को निवेश के नाम पर झांसे में लिया और 22 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए.
फरियादी प्रफुल गोयल उम्र 54 साल, निवासी महेश नगर धारनाका, ने पुलिस को शिकायत की. उनके साथ 10 अगस्त से 14 अक्टूबर 2026 के बीच धोखाधड़ी की गई. आरोपी ने खुद को निवेश ब्रोकर बताकर साइबर निवेश के नाम पर उनसे 22 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की. महू पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

ऑटो में बैठी बुजुर्ग महिला की सोने की चेन चोरी

Tue Nov 3 , 2026
इंदौर: छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में बिना नंबर के ऑटो में बैठी 78 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई. महिला को ऑटो में पहले से बैठे एक पुरुष और महिला पर भी शक है.फरियादी कांता गुप्ता उम्र 78 साल, निवासी साउथ राजमोहल्ला, ने पुलिस को बताया […]

You May Like