इंदौर: छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में बिना नंबर के ऑटो में बैठी 78 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई. महिला को ऑटो में पहले से बैठे एक पुरुष और महिला पर भी शक है.फरियादी कांता गुप्ता उम्र 78 साल, निवासी साउथ राजमोहल्ला, ने पुलिस को बताया कि जवाहर मार्ग पर बुलडाना बैंक के पास बिना नंबर का ऑटो चालक उन्हें बैठाकर ले गया.
ऑटो में पीछे एक पुरुष और महिला पहले से बैठे थे. चालक ने उन्हें एचडीएफसी बैंक के पास उतार दिया. कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि गले में पहनी सोने की पुरानी चेन, जिसमें पेंडल लगा था, गायब है. उन्हें ऑटो चालक और उसके साथियों पर चेन चोरी करने का शक है. छत्रीपुरा पुलिस अज्ञात ऑटो चालक और उसके साथियों की तलाश कर रही है.
