आरोग्य भारती ने स्वस्थ जीवन शैली सम्मान का 1 लाख का पुरस्कार दिया

ग्वालियर। आरोग्य भारती ने एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में योगाचार्य पं. दामोदर लाल शर्मा को स्व.माधवराव धाक्रस स्वस्थ जीवनशैली पुरस्कार राशि का 1 लाख का चेक सौंपा।

यह चेक आरोग्य भारती के मध्य भारत प्रांत के संगठन सचिव मुकेश दीक्षित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक ग्वालियर विभाग कार्यवाह विजय दीक्षित, आरोग्य भारती के जिला संरक्षक डॉ. एएस भल्ला, जिला सचिव जेपी शर्मा ने सौंपा। इस अवसर पर डॉ.अभिजीत श्रीवास्तव एवं उनके सुपुत्र राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि आरोग्य भारती प्रति वर्ष स्व. माधवराव धाक्रस स्मृति स्वस्थ जीवन शैली पुरस्कार प्रदान करती है। वर्ष 2024 का यह पुरस्कार 96 वर्षीय योगाचार्य पं. दामोदर लाल शर्मा को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित आरोग्य भारती के अखिल भारतीय प्रतिनिधि मंडल सम्मेलन में प्रदान किया गया था। इस पुरस्कार से उन्हें वर्चुअली रूप से उपस्थित मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी के सानिध्य में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राकेश पंडित ने अलंकृत किया था।

Next Post

कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए राज्यों के साथ केंद्रीय अधिकारी

Mon Jan 20 , 2025
नयी दिल्ली 20 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र की कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को राज्यों के साथ निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिये हैं1 श्री चौहान ने सोमवार को देश में कृषि व्यवस्था की स्थिति पर साप्ताहिक […]

You May Like