
भोपाल। समाजसेवी एवं ध्वनि तरंग के संचालक अनिल जैन का 15 अक्टूबर को हृदयघात से निधन हो गया। जैन का देहदान आज 17 अक्टूबर को राजकीय सम्मान के साथ उनके निवास से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल को किया गया।
देहदान समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित रहे। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे अनिल जैन अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े थे और उन्होंने समाज के उत्थान के लिए लंबे समय तक कार्य किया। उनके निधन से समाजसेवी जगत में शोक की लहर व्याप्त है।
