पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली 21 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.47 प्रतिशत चढ़कर 68.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह इस दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.28 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

वियतजेट ने की हैदराबाद, बेंगलुरु से वियतनाम के लिए सीधी उड़ानें शुरू

Fri Mar 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 मार्च (वार्ता) वियतनाम की प्रमुख एयरलाइन वियतजेट ने भारत में अपनी सेवाओं का और विस्तार करते हुए हैदराबाद और बेंगलुरु से हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत की है। वियतजेट ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि ये उड़ानें न केवल […]

You May Like