नयी दिल्ली 21 मार्च (वार्ता) वियतनाम की प्रमुख एयरलाइन वियतजेट ने भारत में अपनी सेवाओं का और विस्तार करते हुए हैदराबाद और बेंगलुरु से हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत की है। वियतजेट ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि ये उड़ानें न केवल वियतजेट के वैश्विक नेटवर्क विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, बल्कि भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच बेहतर कनेक्टिविटी का नया अध्याय भी खोलती हैं।
गत 18 और 19 मार्च को लॉन्च की गई इन नई उड़ानों की शुरुआत की खुदी में एयरलाइन ने खास पेशकश के तहत 24 मार्च तक हैदराबाद और बेंगलुरु से हो ची मिन्ह सिटी के लिए टिकट की बिक्री मात्र 11 रुपए (करों और अन्य शुल्कों को छोड़कर) से शुरू कर रही है। यह पेशकश 01 जून से 15 अक्टूबर के बीच की उड़ानों पर लागू होगी।
इसके अलावा, भारत-वियतनाम के अन्य मार्गाें के लिए टिकट बुक करने वाले यात्री ‘होलीइंडिया’ कोड का इस्तेमाल कर 20 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं जो 01 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच की उड़ानों के लिए लागू होगी।
टिकट बुकिंग वियतजेट की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.वियतजेटएयर.कॉम और वियतजेट एयर मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं।
। इन नई उड़ानों के साथ, वियतजेट भारत और वियतनाम के बीच सबसे बड़े हवाई नेटवर्क वाली एयरलाइन बन गई है। अब यह हर हफ्ते 78 सीधी उड़ानों के साथ 10 सीधे मार्गों पर संचालन कर रही है। उसकी उड़ानों का नेटवर्क नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि, हैदराबाद और बेंगलुरु को वियतनाम के प्रमुख शहरों— हो ची मिन्ह सिटी, हनोई और दा नांग से जोड़ता है।
हैदराबाद से हो चि मिन्ह सिटी(सोन न्हाट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) के लिए 18 मार्च से उडान सेवा शुरू हुई जिसमें उडान संख्या वीजे 1804 उड़ान 23:35 बजे हैदराबाद से प्रस्तान करेगी और अगले दिन सुबह 05:30 बजे सोन न्हाट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेगी। इसी प्रकार उडान संख्या वीजे 1803 सोन न्हाट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से हैदराबाद के लिए 19:40 बजे प्रस्तान करेगी और दूसरे दिन 22:35 मिनट पर हैदराबाद पहुंचेगी। यह उडान प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को शुरू होगी।
इसी प्रकार बेंगलुरू से हो चि मिन्ह सिटी(सोन न्हाट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) बीच 19 मार्च 2025 से उडान शुरू हुई। जिसमें उडान संख्या वीजे 1802 उडान 23:30 बेंगलुरु से सोन न्हाट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए उडान भरेगी और अगले दिन 05:55 बजे सिंगापुर पहुंचेगी और इसी उडान संख्या 1801 सिंगापुर से 19:10 बजे उडान भरेगी और 22:30 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगी। यह उडान सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यात्रियों के उपलब्ध रहेगी।
